आपके सितारेः गुरुवार, 29 मई का राशिफल
29 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 मई, 2025 का पंचांग भी।

मेष:
लंबे समय से चली आ रही किसी योजना की शुरुआत में सफलता मिलने के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी, लेकिन संबंधों में शक को स्थान न दें। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने पर मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी बड़े निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ:
किसी कार्य में सम्मान और प्रोत्साहन प्राप्त हो सकता है। सुख-साधनों का आनंद मिलेगा। कुछ शत्रु हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रेम और सामंजस्य से भरा रहेगा। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन:
बिजनेस में कमाई का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। वाणी-कुशलता और चतुराई से लाभ के अवसर बनेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति की सलाह लेने से बचें, स्थिति बिगड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 3
कर्क:
कार्यक्षेत्र में बड़ी चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन समझदारी से परिस्थिति काबू में आ जाएगी। आसपास का खुशनुमा वातावरण मानसिक प्रसन्नता देगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2
सिंह:
नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक विवाद की स्थिति में किसी अनुभवी का सहयोग तनाव दूर कर सकता है। सुख-समृद्धि में वृद्धि से मन आनंदित रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है या उसकी योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 9
कन्या:
बिजनेस और आर्थिक योजनाओं में परिश्रम से लाभ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी संभव है। कार्य समय पर पूरा करना आवश्यक रहेगा, सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। बैंक से लोन लेने की सोच रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 8
तुला:
व्यवसायिक कार्यों में कुछ परिवर्तन की योजना बन सकती है। कार्ययोजना से लाभ होगा। निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। सेल्स व मार्केटिंग क्षेत्र के जातकों को लाभकारी डील मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक:
महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में वरिष्ठ सदस्य से लाभ व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। कारोबार से जुड़ी यात्रा संभव है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी | भाग्यशाली अंक: 6
धनु:
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऊर्जा का सदुपयोग सही दिशा में हो पाएगा। नई योजना की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन रहेगा। अच्छे व्यवहार से वातावरण सकारात्मक बनेगा। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 9
मकर:
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा संबंधी सहायता मित्रों और शिक्षकों से प्राप्त होगी। किसी कार्य के अधूरा रहने से निराशा हो सकती है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमेला | भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ:
अधिकारियों से सहयोग मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सुखद अनुभव रहेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी जिम्मेदारियां स्वयं लेने की बजाय उन्हें बांटना अधिक उपयोगी रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1
मीन:
कार्यक्षेत्र में बुद्धि और विवेक से निर्णय लेना आवश्यक रहेगा। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें। संतान पर अनावश्यक दबाव न बनाएं, अन्यथा तनाव हो सकता है। किसी सगे संबंधी से सहयोग मिलेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2
प्रेषक:
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित
? 9893118788
-30 मई 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: चतुर्थी रात्रि 09:22 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 03:42 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 09:29 बजे तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड मध्याह्न 12:57 बजे तक, तत्पश्चात वृद्धि योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:24 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:05 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: विनायक चतुर्थी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः प्रात: 10:14 बजे से रात्रि 09:22 बजे तक है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।